13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली 2026-08-23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा में, उनसे निरंतर प्रयत्नशील रहने और अंतरिक्ष क्षेत्र का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा अनुकूल माहौल बनाया जाना चाहिए जिससे दुनिया भर के लोग अंतरिक्ष क्षेत्र में अपना करियर तलाशने और भविष्य बनाने के लिए भारत को पसंदीदा गंतव्य के रूप में देखें।

श्री मोदी ने कहा कि लागत के मामले में भारत की स्थिति काफी बेहतर है और देश में कुशल प्रतिभाओं के साथ जोखिम उठाने की मजबूत क्षमता भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये खूबियां भारत को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता प्रदान करती हैं।