नई दिल्ली 2026-05-03
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैलेक्सी-आई द्वारा विकसित ‘मिशन दृष्टि’ को अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक प्रमुख उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जुनून का प्रमाण है।
उन्होंने गैलेक्सी-आई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी।