13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात में अपने विचार साझा करेंगे

नई दिल्ली 2026-11-28

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 140वीं कड़ी होगी।
 
इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा।
 
आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा।