नई दिल्ली 2026-08-11
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को गर्व, सम्मान और धूमधाम से मनाने का आह्वान किया है और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने को कहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए श्री मोदी ने सभी नागरिकों से एकजुट होकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।