13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

जीईएम व्यापक भागीदारी, पारदर्शी खरीद और बेहतर अवसरों से सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में बदलाव ला रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली 2026-08-11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम (जीईएम) व्यापक भागीदारी, पारदर्शी खरीद और बेहतर अवसरों के माध्यम से सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में बदलाव ला रहा है। श्री मोदी ने यह बात वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जेम (जीईएम) के 10 वर्षों पर लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए कही।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी को केंद्र में रखते हुए, जेम (जीईएम) प्लेटफॉर्म ने पिछले 10 वर्षों में अधिक प्रतिस्पर्धी और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर, विशेष रूप से एमएसएमई और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर, व्यापार सुगमता को मजबूत किया है।