13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे

नई दिल्ली 2026-11-27

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पके ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते – एफटीए पर अगले महीने की 16 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।

समाचार एजेंसी से बातचीत में श्री पके ने कहा कि समझौते पर बातचीत पूरी हो चुकी है और यह हस्ताक्षर के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर के बाद समझौते की यूरोपीय संसद द्वारा समीक्षा की जाएगी और इसे मंजूरी दी जाएगी।

समझौते के वाणिज्यिक प्रभाव पर श्री पके ने कहा कि वर्ष 2025 में दोनों पक्षों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 118 अरब यूरो का था। शुल्क हटाए जाने के बाद इसमें उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मुक्त व्यापार समझौते से द्विपक्षीय व्यापार की वृद्धि को निश्चित रूप से तेज गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि समझौता लागू होते ही आयात शुल्क में बड़ी कटौती होगी। इससे कपड़ा, खाद्य पदार्थ और उच्च मूल्य वाले उत्पादों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय निर्यातकों और यूरोपीय उपभोक्ताओं को लाभ होगा।