13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

पीएम जन-धन योजना के 12 वर्ष पूरे, योजना के परिणामों का प्रभाव बेमिसाल - , प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी

नई दिल्ली 2026-08-28

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह देश में वित्तीय समावेशन के परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में आज ही के दिन की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि जन धन योजना के अभूतपूर्व परिवर्तनकारी परिणामों का प्रभाव बेमिसाल है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक 59 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये है।

इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में आज ही के दिन किया था। ये विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल है। यह योजना सभी भारतीयों के लिए बैंकिंग पहुंच को सुलभ बना रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के लगभग 56 प्रतिशत खातों सहित 78 प्रतिशत खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।