13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने धार जिले के भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर घोषित किया

नई दिल्ली 2026-05-15

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज धार जिले के भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर घोषित कर दिया। न्यायालय ने कहा कि यहां देवी सरस्वती का मंदिर हुआ करता था और यह स्थल संस्कृत शिक्षा का केंद्र था। मुस्लिम पक्ष में इसे कमल मौला मस्जिद के नाम से जाना जाता है।
 
न्यायालय ने उस पूर्व आदेश को रद्द कर दिया जिसमें मुसलमानों को इस स्थल पर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी। न्यायालय ने कहा कि मुस्लिम पक्ष मस्जिद निर्माण के लिए वैकल्पिक भूमि हेतु सरकार से संपर्क कर सकता है।
 
न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की पीठ ने यह फैसला सुनाया। न्यायालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट और पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है। न्यायालय ने यह भी कहा कि इस स्थल पर हिंदू पूजा की परंपरा कभी बंद नहीं हुई। न्यायालय ने परिसर का प्रशासन और प्रबंधन एएसआई और केंद्र सरकार को सौंप दिया है।