13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

मिज़ोरम में आज मॉनसून की शुरुआत हो गई है: मौसम विभाग

नई दिल्ली 2026-05-26

मौसम विभाग ने बताया है कि मिज़ोरम में आज मॉनसून की शुरुआत हो गई है। अधिकारियों ने  लोगों से बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही सतर्क रहने का आग्रह किया है। विभाग ने बताया कि इस साल मिज़ोरम, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों और केरल में मॉनसून समय से छह दिन पहले ही आ गया है। आइजोल में क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुधीर कुमार द्विवेदी ने बताया कि विशेषज्ञों ने पहले 26 मई को मॉनसून के आगमन का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि मॉनसून के आगमन का निर्धारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के स्‍तर के वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ-साथ बारिश की गतिविधियों के आधार पर किया जाता है। इन्हीं अवलोकनों के आधार पर, विभाग ने आधिकारिक तौर पर मॉनसून के आगमन की घोषणा की।

विभाग ने यह चेतावनी भी दी है कि बारिश के मौसम में मिज़ोरम में भूस्खलन का खतरा बहुत अधिक रहता है। निवासियों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे, विशेष रूप से भारी बारिश के दौरान, सावधानी बरतें।