13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली 2026-04-29

मौसम विभाग ने आज उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में आंधी और तूफान की संभावना है। 
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, केरलम, माहे, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश का भी अनुमान जताया है। इसी तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी बनी रह सकती है। 
 
वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरे मौसम का भी पूर्वानुमान लगाया है।