नई दिल्ली 2026-08-19
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। कृष्णानगर अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि वारंट के निष्पादन की रिपोर्ट 28 अगस्त तक प्रस्तुत की जाए।
मोइत्रा पर मामला महिलाओं का अपमान करने और घृणास्पद भाषण देने का आरोप है। अदालत ने पहले इस मामले में पूर्व संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया था। कृष्णानगर अदालत के तीसरे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पाया कि मोइत्रा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुईं और तब तत्काल गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।