13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

महाराष्ट्र: सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए 17 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया

नई दिल्ली 2026-06-01

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए 17 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। समझौते के अनुसार भाजपा 11 सीट पर, शिवसेना चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी दो सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने पहले ही 17 में से 15 सीटों के लिए अपने बंटवारे की घोषणा कर दी थी जिसमें कांग्रेस 8 सीट पर शिवसेना-यूबीटी चार और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। शेष नासिक और नांदेड़ सीटों पर अभी विचार-विमर्श जारी है। इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है।

शिवसेना-यूबीटी ने परभणी-हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विवेक नवंदर और रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से सुरेंद्र उर्फ ​​बाला माने को उम्मीदवार बनाया है।