नई दिल्ली 2026-02-27
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। कल मुंबई के वर्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने दिवंगत अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
नव-निर्वाचित पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारिेयों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान उनकी पार्टी की विचारधारा के केंद्र में हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करेगी।