13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सोमवती अमावस्या के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष रेलगाड़ी

नई दिल्ली 2026-06-10

उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच एक विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। आकाशवाणी जम्मू के संवाददाता ने बताया कि यह विशेष रेलगाड़ी संख्या 04606/04605 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – हरिद्वार – श्री माता वैष्णो देवी कटरा के रूप में संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 04606 रविवार, 14 जून को शाम छह बजकर 15 मिनट पर कटरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी और 15 जून को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर ट्रेन संख्या 04605 हरिद्वार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे कटरा पहुंचेगी। यह पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन होगी जिसमें कुल 16 कोच होंगे। जम्मू रेलवे के संभागीय वाणिज्य प्रबंधक, उचट सिंघल ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को संभालने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।