13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय तक सदन की कार्यवाही से दूर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली 2026-02-11

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिक आधार पर यह निर्णय लिया है कि वे विपक्ष द्वारा उनके विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। कल विपक्ष ने श्री बिरला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिसे लोकसभा के महासचिव को सौंपा गया है।

लोकसभा सचिवालय सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस की नियमों के अनुसार जांच होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। महासचिव को सौंपे गए इस नोटिस पर कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और वामपंथी दलों सहित विपक्षी दलों के 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।