13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

लद्दाख के द्रास में 27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में दो दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ

नई दिल्ली 2026-07-25

लद्दाख में 27वें करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय समारोह आज द्रास में लामोचेन व्यू प्वाइंट पर युद्ध स्मरण कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ।

इस समारोह में 1999 के करगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। करगिल विजय दिवस प्रतिवर्ष 26 जुलाई को पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में ऑपरेशन विजय पर एक वृत्तचित्र, वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों से बातचीत और युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों द्वारा स्मृतियों का आदान-प्रदान शामिल था।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सेना अधिकारी, नागरिक प्रशासन अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारी और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

बाद में आज करगिल युद्ध स्मारक पर विजय भोज और शौर्य संध्या के समारोह जारी रहेगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके मुख्य करगिल विजय दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।