13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस वर्ष एक हजार तीर्थयात्रियों की व्यवस्था

नई दिल्ली 2026-07-23

सरकार ने आज बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए कुल एक हजार तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है। दस जत्थे उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से और दस जत्थे सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरेंगे।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि पिछले वर्ष विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस यात्रा में 688 तीर्थयात्रियों ने यह यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पांच जत्थे उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से और दस जत्थे सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरे थे। श्री सिंह ने कहा कि विदेश मंत्रालय स्वयं के खर्च पर यात्रियों को परिवहन, आवास, भोजन, चिकित्सा परीक्षण, मार्गदर्शक आदि जैसी सेवाएं प्रदान करता है।