नई दिल्ली 2026-02-20
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल विधानसभा में घोषणा की है कि वर्तमान में बंद सभी पर्यटन स्थलों के मई तक फिर से खोले जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन उद्योग को मजबूत और विविध बनाने के लिए नौ नए पर्यटन स्थलों को शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा समाप्त करते हुए श्री अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार ने 22 अप्रैल, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग में पर्यटन अवसंरचना में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जम्मू झील और जम्मू रिवरफ्रंट सहित कुछ परियोजनाएं पूरी होने के करीब हैं।