13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की

नई दिल्ली 2026-07-23

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चार बार प्रस्ताव दिया गया है।

उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं को बातचीत के लिए खुला निमंत्रण दिया और कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और वह बातचीत के दौरान उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास या उनके कार्यालय में खुले मन से बातचीत की जा सकती है। डां. सिंह कहा कि बिना बातचीत के कोई समाधान नहीं निकलेगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों का हित इस सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने हाल ही में हुए पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों से संबंधित मामलों से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।