13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

प बंगाल: टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने फालता विधानसभा क्षेत्र में होने वाले पुनर्मतदान से नाम वापस लिया

नई दिल्ली 2026-05-19

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने आज फालता विधानसभा क्षेत्र में होने वाले आगामी पुनर्मतदान से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। श्री खान ने कहा कि उनका यह कदम क्षेत्र में शांति और विकास से प्रेरित है और उन्होंने फालता के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के विशेष पैकेज की सराहना की।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि फालता पुनर्मतदान से जहांगीर खान द्वारा अपना नाम वापस लेने का निर्णय उनका व्यक्तिगत है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

निर्वाचन आयोग ने व्यापक धांधली का हवाला देते हुए 29 अप्रैल के चुनावों को रद्द घोषित कर दिया था और 21 मई को सभी 285 बूथों पर पूर्ण पुनर्मतदान का आदेश दिया था। मतगणना 24 मई को होगी।

श्री खान के नाम वापस लेने के बाद, अब मुकाबला भाजपा के देबांशु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सी.पी.आई-एम के शंभू नाथ कुर्मी के बीच होगा।