नई दिल्ली 2026-09-22
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने कामरूप महानगरीय जिले के चंद्रपुर में इसरो की उन्नत रडार अनुसंधान सुविधा का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी। यह उत्तर-पूर्व भारत में अपनी तरह की पहली अंतरिक्ष निगरानी सुविधा है। इस केंद्र को इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने विकसित किया है।
इस अवसर पर डॉ. सरमा ने कहा कि यह सुविधा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ असम के जुड़ाव में एक नया अध्याय जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना असम और पूर्वोत्तर में अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान को महत्वपूर्ण बढ़ावा देगी और वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के अवसर पैदा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए इसरो को चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन के पूर्व स्थल पर लगभग 200 बीघा भूमि आवंटित की है। वहीं, पहला क्लाउड रडार अगले साल फरवरी तक स्थापित होने की उम्मीद है।