नई दिल्ली 2026-05-25
रेल मंत्रालय के तहत आने वाली इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड- आईआरएफसी ने आज एल एंड टी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड के साथ 13,527 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के ऋण को रीफाइनेंस करने के लिए किया गया है।
शहरी गतिशीलता के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से इस ऋण समझौते पर तेलंगाना के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और आईआरएफसी के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दुबे की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
हैदराबाद मेट्रो रेल का पहला चरण, जो लगभग 69 किमी लंबा है और जिसमें 57 स्टेशन शामिल हैं, सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत विकसित दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो रेल परियोजनाओं में से एक है।