नई दिल्ली 2026-03-14
सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने एक भारतीय तेल टैंकर पर भारी हमला किया है। पत्र सूचना कार्यालय -पीआईबी की तथ्य जांच ईकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बनाया गया है। कार्यालय ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस तरह की भ्रामक सामग्री पर विश्वास नहीं करें और किसी भी जानकारी को विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित करने के बाद ही उसे साझा करें। कार्यालय ने लोगों को परामर्श दिया है कि वे किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना +91 8799711259 पर संपर्क करके या