13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

2025-03-12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मॉरिशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार और की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

    मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज शाम पोर्ट लुइस में भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सम्‍मान प्रदान करने की घोषणा की। यह श्री मोदी को मिलने वाला इस तरह का 21वां सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर मॉरिशस के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके लिए सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और मॉरिशस के बीच ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध प्रवासी भारतीयों की गर्मजोशी में स्पष्ट दिखाई देते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया-ओसीआई कार्ड जारी करने की भी घोषणा की।

  इसके बादआज रात प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।