13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

भारतीय पुलिस सेवा के पराग जैन रिसर्च एंड एनालिसिस विंग-रॉ के सचिव नियुक्त

नई दिल्ली 2025-06-28

सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी पराग जैन को दो साल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग-रॉ का अगला सचिव नियुक्त किया है। पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन, रवि सिन्हा की जगह लेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।