13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ने एक और  उपलब्धि हासिल की

नई दिल्ली 2025-04-24

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में तैरते लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक निशाना लगाया।

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आज एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की रक्षा क्षमता मजबूत करने में एक और प्रमुख उपलब्धि है।