नई दिल्ली 2026-07-04
मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में मूसलाधार और कुछ स्थानों पर आज तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में अगले दो दिन तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिमी राजस्थान और देश के दक्षिणी भागों में आज तेज वर्षा हो सकती है।
इस बीच, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।