13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारतीय फुटबॉल लीग 2026-27 का प्रारंभ 16 अक्टूबर से होगा

टीम की प्रारंभिक पंक्ति में अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों की सीमा

नई दिल्ली 2025-07-29

भारतीय फुटबॉल लीग 2026-27 का प्रारंभ 16 अक्टूबर से होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ- आईएफएल की बैठक कल नई दिल्ली स्थित फुटबॉल हाउस में हुई। बैठक में आईएफएल के 11 क्लबों में से 10 क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए खेलने का समय बढ़ाना और किसी टीम की प्रारंभिक पंक्ति में अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों की सीमा तय करना शामिल है।