नई दिल्ली 2026-05-20
बांगलादेश के चटोग्राम में भारतीय सहायक उच्चायोग के एक सहायक सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी कल सुबह खुलशी इलाके में दूतावास परिसर में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। वे हरियाणा के निवासी थे और चटोग्राम स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत थे। दूतावास कर्मियों ने नरेंद्र के कमरे से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चटोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।