13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के हित में: भाजपा प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली 2026-02-07

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता डॉक्‍टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि भारत-अमरीका व्‍यापार समझौता भारतीय किसानों के हित में है। नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना करते हुए कहा कि व्‍यापार समझौते में भारतीय किसानों के हितों को ध्‍यान में रखा गया है।

उन्‍होंने कहा कि भारत ने विगत दिनों में विश्‍व की महत्‍वपूर्ण अर्थव्‍यवस्‍थाओं जैसे ऑस्‍ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ महत्‍वपूर्ण व्‍यापारिक समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। श्री त्रिवेदी ने बताया कि विश्‍व की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था में भाग लेने के लिए देश के सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमियों के लिए दरवाजे खोल दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी इस महत्‍वपूर्ण समझौते के लिए श्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार प्रकट करती है।