13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में दो स्वर्ण सहित कुल नौ पदकों के साथ शीर्ष पर भारत

नई दिल्ली 2026-04-24

मिस्र के काहिरा में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत दो स्वर्ण पदकों सहित कुल नौ पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।

 प्राची गायकवाड़ ने कल जूनियर महिला 50 मीटर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 354.6 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने डार्या चुप्रिस को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। यह प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक रहा।

इससे पहले शिवा नरवाल ने मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वही, नारेन प्रणव ने जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 229.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा भारत के खाते में चार रजत और तीन कांस्य पदक भी हैं, जिससे साथ टीम फिर से पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।