13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत किया

नई दिल्ली 2026-02-25

भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और मजबूत किया है। इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्‍मेलन 2026 के दौरान, इंडिया एआई मिशन और बिजनेस स्वीडन ने एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इसका उद्देश्‍य एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढाना है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह आशय पत्र एआई समाधानों के विकास और उनके उपयोग के लिए एक महत्‍वपूर्ण मंच प्रदान करता है।