13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारत में इस्पात की खपत 2014-15 में 77 मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 152 मीट्रिक टन हो गई: इस्पात मंत्रालय

नई दिल्ली 2026-02-18

इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पॉन्ड्रिक ने आज कहा कि भारत में इस्पात की खपत 2014-15 में 77 मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 152 मीट्रिक टन हो गई है। उन्होंने यह बात इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में इस्पात मंत्रालय के पवेलियन में आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कही।

श्री पॉन्ड्रिक ने कहा कि भारत की कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता 2030-31 तक 300 मीट्रिक टन और 2035-36 तक 400 मीट्रिक टन पहुंचने की उम्मीद है। इस सत्र में प्रमुख इस्पात उत्पादकों और लौह अयस्क खनन कंपनियों ने एआई नवप्रवर्तकों के सामने अपनी भविष्योन्मुखी कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस संवाद ने इस्‍पात क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से रणनीतिक साझेदारियों की संभावनाओं का पता लगाया।