13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारत की अर्थव्यवस्था, इस वर्ष 6.4 और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

नई दिल्ली 2026-04-24

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग ने कल जारी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में 2025 में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 2024 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भारत में मजबूत वृद्धि के कारण यह संभव हुआ था। भारत की वृद्धि दर 2025 में बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई।