13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

भारत और पाकिस्तान ने जेल में बंद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया

नई दिल्ली 2025-07-01

भारत और पाकिस्तान ने आज एक-दूसरे की जेल में बंद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत की जेल में 3 सौ 82 पाकिस्‍तान के आम नागरिक और 81 मछुआरे बंद हैं। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में भारत के 53 आम नागरिक और एक सौ 93 मछुआरों के नाम साझा किए। भारत ने पाकिस्तान की हिरासत से आम नागरिकों, मछुआरों और उनकी नावों तथा लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है। भारत ने पाकिस्‍तान से उन एक सौ 59 भारतीय मछुआरों और आम नागरिकों की रिहाई तथा स्वदेश वापसी में तेजी लाने को कहा है, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। इसके अलावा, पड़ोसी देश से वहां की जेल में बंद 26 नागरिक कैदियों और मछुआरों को तत्काल कांसुलर स्‍तर पर सहायता प्रदान करने और उनकी सुरक्षा, संरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

    मंत्रालय ने बताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों के नतीजे में 2014 से अब तक दो हजार 6 सौ 61 भारतीय मछुआरों और 71 आम नागरिकों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। इनमें पांच सौ भारतीय मछुआरे और 13 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिन्हें 2023 से अब तक पाकिस्तान से वापस लाया गया है।