13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्‍मेलन वैश्विक एआई चर्चा को ठोस परिणामों में बदलेगा: अभिषेक सिंह

नई दिल्ली 2026-02-07

इंडिया एआई मिशन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा है कि आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्‍मेलन का उद्देश्य वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर होने वाली चर्चा को ठोस परिणामों में बदलना है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से नागरिकों, विशेष रूप से विकासशील देशों के नागरिकों को लाभ होना चाहिए। 

डिजिटल इंडिया – हमारे विशेषज्ञों से पूछें कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सम्‍मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शासन, स्टार्टअप, सेवाओं और रोजगार में एआई के उपयोग के उदाहरण प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सम्‍मेलन तकनीकी बहसों से आगे बढ़कर एआई के व्यावहारिक और जन-केंद्रित अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित करेगा। एआई के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहले से ही देश में लोगों के जीवन को बदल रहा है और अब ध्यान जन-हित पर केंद्रित हो गया है। डिजिटल इंडिया – हमारे विशेषज्ञों से पूछें कार्यक्रम नागरिकों और क्षेत्र विशेषज्ञों के बीच सीधे संवाद को सक्षम बनाता है, जिससे जागरूक भागीदारी और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उत्तरदायी उपयोग को बढ़ावा मिलता है।