नई दिल्ली 2026-02-11
इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन के पंजीकरण के लिए मीडिया मान्यता विंडो 29 दिसंबर 2025 को खोली गई थी और 8 फरवरी 2026 को बंद हुई थी। इसके बाद, पहले पंजीकरण कराने में असमर्थ रहे लोगों द्वारा इसे फिर से खोलने के कई अनुरोध किए गए हैं।
इसी को देखते हुए, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए मीडिया पंजीकरण अंतिम बार फिर से खोला गया है , जिससे मीडिया प्रतिनिधियों को इस आयोजन के कवरेज के लिए पंजीकरण करने का अंतिम अवसर मिल रहा है। यह सीमित 48 घंटे की अवधि के लिए है, जो शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे बंद हो जाएगी । पंजीकरण के लिए वेबलिंक: https://impact.indiaai.gov.in/media-accreditation है।
आवेदनकर्ताओं से अनुरोध है कि वे आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा सके। अपर्याप्त दस्तावेज या विवरण वाले आवेदन अस्वीकृत किए जा सकते हैं।
जिन मीडिया प्रतिनिधियों ने पहले ही आवेदन जमा करा रखे हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है ।
कृपया ध्यान दें कि इस अवधि के समाप्त होने के बाद मीडिया मान्यता के लिए किसी भी अन्य अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।