नई दिल्ली 2026-07-04
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से हॉकर-800-ए विमान की नीलामी की है। विमान को तीन करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है। निदेशालय ने एक बयान में कहा कि इस विमान को पिछले साल 7 मार्च को तलाश अभियान में जब्त किया गया था।
ईडी की हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई ने अमरदीप कुमार, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम मामले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान को जब्त किया था। जांच में 792 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना मिली है।
नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल वास्तविक निवेशकों को मुआवजा देने के लिए किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।