13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सरकार ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात; अगले दौर की वार्ता होगी कल

नई दिल्ली 2026-07-24

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली मे कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। श्री नड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान परीक्षा प्रणाली में सुधार संबंधी पार्टी की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया।

उन्होंने बताया कि कॉक्रोच जनता पार्टी ने तीन मुख्य मांगें रखीं और परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक पर रोक लगाने के लिए कुछ सुधारों का सुझाव भी दिया। श्री नड्डा ने कहा कि सरकार कल प्रतिनिधिमंडल के साथ एक और दौर की चर्चा करेगी।

    इस बीच, प्रतिनिधि मंडल में शामिल कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने सैद्धांतिक रूप से उनकी दो मांगों पर सहमति दे दी है।