13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का स्वर्ण स्वरूप ‘सुना बेशा’ समारोह आज

नई दिल्ली 2025-07-06

ओडिशा में, भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का स्वर्ण स्वरूप ‘सुना बेशा’ समारोह आज शाम राजधानी पुरी में आयोजित होगा। इसमें भगवान को अद्भुत स्वर्ण आभूषणों से सजाया जाता है।

ओडिशा सरकार ने ‘सुना बेशा’  के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस भव्य आयोजन के लिए पुरी में 15 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है।