13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा के बाद आज वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली 2026-05-06

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा सैन्य अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा के बाद आज वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत गिरकर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

कीमतों में गिरावट के बाद भी व्यापक तेल बाजारों में अभी भी तंगी बनी हुई है। संघर्ष शुरू होने के बाद से, कच्‍चे तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।