वित्त मंत्री ने शिकागो में भारत की व्यापक विकास दर पर चर्चा की
नई दिल्ली 2026-08-29
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वैश्विक कंपनियों को अपनी आपूर्ति श्रृंखला और पूंजी आवंटन का फिर से आकलन करना चाहिए क्योंकि भारत न केवल विशाल बाजार उपलब्ध कराता है बल्कि दीर्घकालीन निवेश और संचालन मंच का भी आधार है।
उन्होंने यह बात अमरीका के शिकागो में प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ एक उच्च स्तरीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश का तात्पर्य व्यापक बाजार, सतत आर्थिक विकास, कौशलयुक्त प्रतिभा, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और एक दशक के सुधार से है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत में विनिर्माण – भारत के लिए और विश्व के लिए था। इस दौरान विनिर्माण, एआई और डिजिटल, वित्तीय सेवाओं, बुनियादी ढ़ांचा, खाद्य प्रस्संकरण और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में संभावनाएं थीं।
श्रीमती सीतारामन ने कहा कि आधार, यूपीआई, डिजी लॉकर, ओएनडीसी तथा इंडिया स्टैक सहित भारत का डिजिटल जन-बुनियादी ढ़ांचा बड़ी आबादी के लिए उपबल्ध है। उन्होंने कहा कि देश का अगला आर्थिक विकास एआई, इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स, उत्पाद विकास, सेमी कंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स में निहित है।
इस गोलमेज सम्मेलन का आयोजन शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने अमरीका-भारत रणनीति भागीदारी मंच के साथ मिलकर किया था।