नई दिल्ली 2026-07-02
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ई.पी.एफ जमा पर 8.25% ब्याज दर की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ईपीएफ योजना, 1952 के अंतर्गत इस दर को मंजूरी दी गई है।
संगठन ने क्षेत्रीय और आंचलिक कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे अनुमोदित ब्याज राशि को सदस्यों के ईपीएफ खातों में जमा करें।