13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

प्रवर्तन निदेशालय ने पीएसीएल–पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ 247 अचल संपत्तियों पर सबसे बड़ा कुर्की आदेश जारी किया

नई दिल्ली 2026-02-19

प्रवर्तन निदेशालय ने चंडीगढ़ के पीएसीएल – पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ धन शोधन जांच के अन्‍तर्गत 247 अचल संपत्तियों पर अब तक का सबसे बड़ा कुर्की आदेश जारी किया है। इनकी कीमत 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। समूह पर 48 हजार करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम चलाने का आरोप है। धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अन्‍तर्गत अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्तियां मोहाली के एसएएस नगर, रूपनगर और पंजाब के जीरकपुर में स्थित हैं। कुर्क की गई 247 संपत्तियों की पहचान निवेशकों के धन से अधिग्रहित संपत्तियों के रूप में की गई है। इनका मूल्य 10 हजार करोड़ रुपये आंका गया है।