13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा

नई दिल्ली 2026-07-25

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भेजे अपने त्‍याग पत्र में श्री प्रधान ने कहा कि पिछले दस दिन की घटनाओं से उनका मन व्‍यथित था और यह उनके लिए व्‍यक्तिगत प्रतिष्‍ठा का विषय नही है।

उन्‍होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बडी ताकत है और युवाओं को भ्रम के कुचक्र में नहीं फंसने देंगे। श्री प्रधान ने  कहा कि उन्‍होंने त्‍यागपत्र इस लिए दिया ताकि जंतर-मंतर और देश में जो वर्तमान स्थिति बनी है उसका राष्‍ट्रविरोधी ताकतें लाभ न उठा सकें। त्‍याग पत्र में श्री प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन, विश्‍वास और सहयोग के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।