13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारत और जापान के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’ का सातवां संस्करण आज से शुरू

नई दिल्ली 2026-02-24

भारत और जापान के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’ का सातवां संस्करण आज उत्तराखंड में शुरू हुआ। भारतीय सेना और जापान की जमीनी आत्मरक्षा बल के बीच आयोजित यह सैन्य अभ्यास अगले महीने की 9 तारीख तक चलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों से 120 सदस्यीय दल भाग ले रहे हैं। जापानी दल में 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं, जबकि भारतीय सेना की टीम में लद्दाख स्काउट्स के सैनिक हैं।

भारत और जापान में बारी-बारी से आयोजित होने वाला यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसका उद्देश्य सैन्य सहयोग को मजबूत करना और अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त अभियान चलाने के लिए संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है।