13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय

नई दिल्ली 2025-04-24

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वर्तमान वैध वीजा भी 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्‍तानी नागरिकों को जारी किए गए चिकित्‍सा वीजा भी 29 अप्रैल तक ही वैध होंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा की निर्धारित समय से पहले देश छोड़ देना चाहिए। भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा न करने की सलाह भी दी गई है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीयों से शीघ्र स्‍वदेश लौटने को कहा गया है।