13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

अदालत ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया

नई दिल्ली 2026-02-27

दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया। अदालत ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आरोप-पत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोप-पत्र में कई खामियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता। अदालत ने इस मामले में 21 अन्य लोगों को भी बरी कर दिया।

सीबीआई आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार की रद्द हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में बरी होने के बाद कहा कि अदालत ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। श्री केजरीवाल ने कहा कि वह ईमानदार हैं और सच्चाई की जीत हुई है।