नई दिल्ली 2026-07-24
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी अटूट दृढ़ संकल्प, असाधारण कौशल और सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे। उपराष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को खेलों में सफलता की भी कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय एथलीट जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के एथलीटों का कौशल और समर्पण अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।