नई दिल्ली 2026-08-29
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नई दर आज सवेरे से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी अब 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 92.1 रुपये और गाजियाबाद तथा नोएडा में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
आईजीएल ने कहा कि कीमत बढ़ने के बावजूद दिल्ली में सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए अब भी सबसे किफायती ईंधन विकल्पों में शामिल है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण पश्चिम एशिया संकट के फिर से गहराने को बताया है। कंपनी के अनुसार, तनाव बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते एलएनजी की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे वैश्विक एलएनजी कीमतें संकट से पहले के स्तर की तुलना में करीब दोगुनी हो गई हैं। इसके अलावा, सर्दियों का मौसम नजदीक आने के कारण यूरोप में प्राकृतिक गैस का भंडार बढ़ाने और फिर से भरने की जरूरत भी बढ़ गई है।